फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   work better

बेहतर काम करने वाली आशा सम्मानित

Thu, 24 Aug 2017 12:21 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 24 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
work better
आशा सम्मेलन में अनुप्र‌िया
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को नगर के शुक्लहा स्थित नील कमल हाल में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। सबके स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भारत एवं प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है। उनको गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आपका काम है।  
विज्ञापन

जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कहा कि जिन आशओं व लाभार्थी का भुगतान नहीं हुआ है। उनका 15 दिन के अंदर भुगतान कराया जाए। आशाओं के कार्यो को सराहा। कहा कि इनकी सहयोग से मातृ शिशु मृत्युदर में कमी आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश यादव ने आशा के कार्यो को सराहते हुए  कहा कि आशाओं की जिम्मेदारी स्वस्थ्य माता शिशु की गर्भ से लेकर जन्म तक होती है। टीकाकरण  में भी आशाओं की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी ब्लाकों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आशाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आशाओं को पांच हजार द्वितीय स्थान पाने वाली को दो हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाली को एक हजार रुपये खाते में स्थानांतरण के माध्यम से भुगतान किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के सहयोग से एम एच एम किशोर एवं किशोरी के स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें सामाजिक व्यवहार परिवर्तन प्रकोष्ठ एस बीबी सी काल के माध्यम से विश्व स्तन पान दिवस में सहयोग करने वाली आशाओं एवं बीसीपीएम को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। डा. महक गुप्ता के द्वारा कैंसर के लक्षण एवं कैंसर से बचने के उपाय बताए गए। पुरस्कार पाने वाली आशाओं में पूनम विश्वकर्मा, संगीता देवी, मंजू सिंह, प्रमिला देवी, इंद्रावती, आशा सिंह, महताब बेगम, सोनकली, रन्नो देवी, पार्वती, संदीपा, मनभावती, आशा, बबिता पांडेय, उर्मिला देवी, रीता देवी, फुल कुमारी, प्रमिला देवी, गीता देवी, अंजू, रेखा, लालती,  गायत्री  श्रीवास्तव, सुदामा, सरपत्ती, गुलाब कली, बेईली देवी, विधा देवी, रीता देवी, शकुतंला देवी, अनिता, संतरा, दुर्गावती, शशि सिंह, सुशीला बिंद, आशा सिंह व उर्मिला शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ से मल्लिका तिवारी एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्मिता सिंह ने किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed