फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Won a reward of twenty one hundred rupees by bursting the matka

मटका फोड कर जीता इक्कीस सौ रुपये का इनाम

Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Won a reward of twenty one hundred rupees by bursting the matka
हलिया हथेड़ा तिराहे पर मटका फोड़ते युवा। - फोटो : MIRZAPUR
हलिया। ड्रमंडगंज रोड के तिराहे पर मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने जोश का परिचय दिया। हलिया, हथेड़ा एवं पुरवा अवसान गांव की टीमों ने भाग लिया। हथेडा की टीम ने मटका फोड़कर इक्कीस सौ रुपये का पुरस्कार जीता। मटका फूटते ही जय कन्हैया लाल के नारे लगने लगे। इस मौके पर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। मटका फोड़ने वाली टीम में रतन तिवारी, राज अग्रहरि, विनय चौबे, विवेक गुप्ता, करण, रोहित सोनी, सत्यदेव शुक्ल, सुधांशु, राजेश गुप्ता, अर्जुन, विमल यादव, शशीकांत विश्वकर्मा, रामचंद्र, विनय कनौजिया, शिवा अग्रहरि, सुबोध पाल, मंगलम अग्रहरि, सूरज शामिल रहे। ग्राम प्रधान पति काशी मिश्र ने विजेता टीम को 21 सौ रुपये का इनाम दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लालगंज वार्ड संख्या दो से किर्ती कोल, अयोध्या प्रसाद यादव, रामजी अग्रहरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी बबलू अग्रहरि, बऊ यादव व अंकित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed