फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women were beaten for entering into a house to protest against Chithakanshi

छिटाकंशी का विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं की पीटा

Sat, 06 Feb 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Women were beaten for entering into a house to protest against Chithakanshi
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार की रात को मोहल्ले के अराजकतत्वों ने जुआ खेलने और छींटाकशी का विरोध करने पर घर में घुस कर महिलाओं और युवतियों की पिटाई कर दी। घर में तोड़-फोड़ भी की। इस दौरान घर के पुरुष पास ही अपने रिश्तेदार के घर पर गए थे। घर पर हमले की खबर मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, लूट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि मोहल्ले में घर के पास अराजकतत्व जुआ खेलते हैं। इस दौरान घर की लड़कियों के गुजरने पर छींटाकशी करते है। इसकी सूचना मई 2020 को थाने में दी गई थी। इस बात को लेकर आराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात को 10 बजे 10 से 15 की संख्या में युवक आए और घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। रोकने पर बेल्ट आदि से उन्हें और उनकी तीन पुत्रियों की पिटाई की और गले से सोने की चेन और कान की बाली छीन ली। इस दौरान उनके पुत्र पास के दूसरे मकान में थे। पिटाई में एक पुत्री के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को मामले की सूचना पर कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशु, गरीब, नसीम, शहनवाज, कैश, नन्हा, छांगुर व कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, लूट और बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी प्रभात राय ने कहा कि आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed