{"_id":"683f436b7122e022250284b6","slug":"women-surrounded-the-police-station-in-protest-against-the-liquor-shop-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134725-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने घेरा थाना
विज्ञापन
जमालपुर। चैनपुरा ग्राम पंचायत के हमीदपुर गांव की बस्ती के पास खुली देसी शराब की दुकान बंद कराने और थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग को लेकर महिलाओं ने तीसरे दिन मंगलवार को भी आंदोलन किया। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने दोपहर में थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन किया। सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
नारेबाजी के साथ थाने की तरफ महिलाओं की आती भीड़ देखकर पुलिस कर्मियों के हांथ पांव फूल गए। पुलिस कर्मियों ने मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने थाना गेट पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग करते हुए गेट के पास धरने पर बैठ गईं। दो घंटे तक महिलाएं थाने सामने डटी रहीं। सूचना पर सीओ चुनार मंजरी राव और अदलहाट थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
बीते 28 मई को देसी शराब की दुकान के पास महिला से छेड़खानी पर महिलाओं ने शराब की दुकान को बंद करा दिया था। रविवार को आबकारी विभाग एवं पुलिस ने दुकान को खोलवा दिया था। इससे आक्रोशित महिलाएं बस्ती के पास खुले देशी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए लगातार तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को शराब की दुकान के संचालक की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घेराव करने के दौरान भोले बियार, नागेंद्र बियार, शिवाजी बियार, लक्ष्मीना देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी, बेबी देवी, लाची देवी, शेखर बियार, बदामी देवी आदि मौजूद रहे।
इनसेट
दुकान संचालक के खिलाफ सीओ को दी तहरीर
जमालपुर। ग्राम प्रधान गीता बिंद ने मंगलवार को थाने पर हुए घेराव के बाद देशी शराब की दुकान के संचालक डोहरी निवासी प्रमोद कुमार सिंह व बनौली निवासी सुनील पटेल के खिलाफ तहरीर देकर 30 मई को महिलाओं से छेड़खानी करने, मारपीट एवं जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
साथ ही थाना प्रभारी द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए सीओ को पत्रक सौंपा। सीओ मंजरी राव ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधान गीता बिंद ने महिलाओं के अपशब्द भाषा के प्रयोग पर थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकादमा दर्ज करने की तहरीर दी।