फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women organized a traffic awareness rally

महिलाओं ने निकाली यातायात जागरुकता रैली

Sun, 24 Jan 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women organized a traffic awareness rally
मिर्जापुर। सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को भरुहना पुलिस चौकी से महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान महिला सिपाहियों और छात्राओं ने जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल चल रहे लोगों को यातायात व्यवस्था संबंधी नियमों के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन

रैली से पहले सरदार पटेल चौक भरूहना चौराहा पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलायी गयी। रैली सरदार पटेल चौक भरूहना चौराहा से प्रारंभ होकर बरौधा कचार, रोडवेज तिराहा, शुक्लहा तिराहा होते हुए भरूहना चौराहा पर जाकर समाप्त हुई। बाइक जुलूस में महिला सिपाही, छात्राएं आदि रहीं। एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षित यातायात व सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को रोकने व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट/हेल्मेट का अवश्य प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, खतरनाक तरीके से ओवरटेक न करें, बिना वैद्य दस्तावेजों के वाहन न चलाएं। एआरटीओ विवेक शुक्ला ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बात कदापि न करें। क्षेत्राधिकारी यातायात अजय राय नें कहा कि रात्रि में वाहन चलाते समय डीपर का प्रयोग करें। सीओ आपरेशन प्रभात राय ने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। इस अवसर पर आरटीओ ओपी सिंह, शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव, यातायात प्रभारी अमरजीत सिंह चौहान, भरुहना चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed