फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women abused police chowki incharge mirzapur they Attempt to uproot the star on uniform video viral

मिर्जापुर: चौकी इंचार्ज को घेरकर महिलाओं ने दी गालियां, वर्दी पर लगे स्टार को उखाड़ने की कोशिश

Mon, 24 May 2021 11:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 May 2021 11:45 PM IST
सार

मोबाइल छिनैती के एक मामले में तहरीर लिखाने गए युवक ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने उसके साथ बदसलूकी की। इस आरोप पर उसके घर की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। सड़क जाम कर दिया। मौके पर चौकी इंचार्ज जब पहुंचे तो महिलाओं ने घर लिया और  दुर्व्यवहार किया। 

विज्ञापन
Women abused police chowki incharge mirzapur they Attempt to uproot the star on uniform video viral
मोबाइल छिनैती के मामले में महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को घेरा था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगा कर कुछ महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को घेर लिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज की गालियां दी गईं और डंडे भी दिखाए गए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ये मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद का है।  भाईपुर कला गांव निवासी युवक ने शेरवां पुलिस चौकी में छिनैती की तहरीर देने के दौरान पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया।..

विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब युवक के घर की महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को घेरकर जमकर गालियां दीं और डंडे दिखाए। एक महिला ने तो चौकी इंचार्ज के वर्दी पर लगे स्टार तक पर हमला बोल दिया। वहीं चौकी इंचार्ज महिलाओं से खुद को बचाने और दूरी बनाने में लगे रहे। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और हर कोई वीडियो में दिख रही महिलाओं को गलत ठहरा रहा है।
विज्ञापन


भाईपुर कला गांव निवासी रोहित कुमार बियार पुत्र नन्दू बियार ने बताया कि वह रविवार की देर शाम आठ बजे गांव के बाहर शेरवां-अदलहाट मार्ग पर पुल के पास मोबाइल से बात कर रहा था। उसदी दौरान दो बाइक सवार शेरवां की तरफ से आए  मारपीट कर मोबाइल छीनकर भाग गए। युवक शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन बाइक सवार पकड़ में नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इस घटना के बाद युवक शेरवां पुलिस चौकी पर तहरीर देने गया। युवक का आरोप है कि चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने उसे बैठा लिया। सुबह उसके पिता पुलिस चौकी पर गए तो उनके साथ भी बदसलूकी की। जिसके बाद आक्रोशित परिजन व गांव की महिलाओं ने सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे अदलहाट-शेरवां चकिया मार्ग पर भाईपुर बैरियर के पास सड़क को जाम कर दिया।

एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान पुलिस व महिलाओं के साथ विवाद हुआ। जब चौकी इंचार्ज समझाने गए तो महिलाओं ने गाली देना शुरू कर दिया। वीडियो में डंडे से मारने के प्रयास के साथ ही कंधे पर लगे स्टार को उखाड़ने की कोशिश की गई। हंगामे की सूचना पर  मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया।

चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि छिनैती के बारे में जानकारी के लिए बैठाया गया था। बदसलूकी का आरोप झूठा है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। रोहित का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। दो अज्ञात के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed