{"_id":"62fcef48327cf51da81629fa","slug":"woman-jumped-in-ganga-after-dispute-with-her-daughter-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेटी से विवाद के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेटी से विवाद के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम, बाल-बाल बची जान
Wed, 17 Aug 2022 07:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:08 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के तिवारीपुर गांव निवासी धनरा देवी (40) ने बुधवार को बेटी से विवाद के बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ के जवानों ने महिला को गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंगा में कूदी महिला
- फोटो : फाइल
विस्तार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध महिला ने बुधवार को सुबह करीब आठ बजे गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला को गंगा नदी में छलांग लगाते देख वहां किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुन मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने महिला को सुरक्षित गंगा नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
तिवारीपुर गांव निवासी धनरा देवी (40) पत्नी अशोक निषाद का बुधवार को सुबह अपनी बेटी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद वह घर से निकल कर गंगा नदी की तरफ चली गई। देखते ही देखते महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। गंगा किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया। महिला को तैरने आता था, वह गहरे पानी में कूदने के बाद हाथ-पैर चलाने लगी।
विज्ञापन
दीवान घाट के पास पहुंची तो वहां तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने महिला को पकड़ कर बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले जाकर भर्ती कराया। डा. संतोष कुमार सिंह ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही मौके पर थाना विंध्याचल पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला से पूछताछ कर गंगा नदी में कूदने का कारण जानने की कोशिश की। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया पारिवारिक विवाद के चलते महिला गंगा नदी में कूद गई थी। एसडीआरएफ की टीम ने उसे बचा लिया है।