फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman injured after falling from bike dies during treatment

बाइक से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from bike dies during treatment
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के हथियाबांध गांव के पास मंगलवार की शाम बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल एक 40 वर्षीया महिला की ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली गांव निवासी सुदामा चौहान अपनी पत्नी सावित्री देेेेवी (40) को बाइक पर बैठाकर किसी काम से बेलन बरौधा बाजार गए थे। शाम को वहां से वापस घर लौटते समय हथियाबांध गांव के समीप सड़क में बने ब्रेकर पर सुदामा की बाइक अचानक उछल गई। इससे बाइक पर बैठी उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजनों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उनको वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान सावित्री देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed