फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman harvesting wheat and cattle herder grazing buffalo died due to lightning

Mirzapur News: बिजली गिरने से गेंहू कटाई कर रही महिला और भैंस चरा रहे पशुपालक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman harvesting wheat and cattle herder grazing buffalo died due to lightning
बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शुक्रवार की शाम ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा खुर्द गांव में गेहूं की कटाई कर रही महिला और दुर्जनीपुर गांव में भैंस चरा रहे मवेशी की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बबुरा खुर्द निवासी फातिमा बेगम (38) पत्नी मोहम्मद गरीब शुक्रवार की शाम को अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रही थीं। उसी दौरान अचानक आंधी-तूफान के साथ बरसात होने लगी। तभी तेज गरज और चमक के साथ खेत में आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से फातिमा बेगम गंभीर झुलस गई। जानकारी मिलने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

दुर्जनीपुर गांव निवासी चूड़ामणि चतुर्वेदी (65) शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे अपने घर से कुछ दूर सीवान में अपनी भैंस चरा रहे थे। उसी दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए चूड़ामणि एक आम के पेड़ के पास जाकर खड़ा हो गया। तभी तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनसुख यादव मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बिजली गिरने से दुर्जनीपुर गांव में एक पुरुष और बबुरा खुर्द में एक महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed