फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman hanged herself in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदे पर लटककर दी जान

Mon, 02 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in suspicious circumstances
हलिया थाना क्षेत्र के महोगढ़ी के भैसोड़ जेर गांव में महिला का शव शनिवार की रात कच्चे मकान के बड़ेर में रस्सी के फंदे से संदिग्ध हाल में लटकता हुआ मिला। जानकारी होने पर परिजन महिला को रस्सी के फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सेक्रेटरी पर मकान बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा रहा है। आरोप है कि दबाव के चलते उसकी पत्नी ने फंदे पर लटककर जान दी।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के महोगढ़ी के भैसोड़ जेर गांव निवासी सूर्यनारायण की पत्नी उषा (35) ने शनिवार की रात अपने कच्चे मकान के बड़ेर में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में फंदे से महिला को नीचे उतारकर उपचार के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज लेकर गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसकी पत्नी के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत था। जिसकी दो किस्त एक लाख 20 हजार दो बार में निकाली गई थी। भवन का छत नहीं बना था। छत बनवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी ने 27 अप्रैल को महिला के पति से आवास पूर्ण कराने के लिए दबाव बनाया था। आरोप है कि उसी के दबाव में आकर महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि दी गई तहरीर में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सेक्रेटरी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर महिला के पति से मिलकर आवास पूर्ण कराने के लिए कहा गया था। महिला उनसे नहीं मिली थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह का कहना है कि सेक्रेटरी ने मकान बनवाने के लिए कहा था, क्योंकि सरकारी पैसा महिला के खाते में आया था, लेकिन वह अभी तक मकान नहीं पूर्ण कर पाई है। उसे प्रताड़ित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed