फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman hanged herself after dispute with husband over phone

पति से फोन पर विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 24 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself after dispute with husband over phone
महिला के फांसी लगाने के बाद बच्चों से पूछताछ करते सीओ सिटी सुधीर कुमार । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नारघाट काली मंदिर के सामने स्थित मकान में एक महिला ने शुक्रवार को फोन पर पति से विवाद होने के बाद कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दिया। महिला ने कमरे के अंदर अपनी चार वर्षीय बच्ची से ही स्टूल हटाने को कहा। जिससे फंदा कस गया। बच्चों ने फोन कर नाना को सूचना देकर शोर मचाया। शोर सुनकर नीचे परिवार के सदस्य आए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर निवासी 35 वर्षीय सुषमा मिश्रा की शादी नगर के नारघाट निवासी अमित मिश्रा से आठ वर्ष पूर्व हुआ था। पति अमित दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस समय वह दिल्ली में है। लाकडाउन के चलते वहीं पर फंस गया है। दोनों को दो बच्चे आठ वर्षीय यश और चार वर्षीय पुत्री यशी है। शुक्रवार की दोपहर बच्चे पिता से फोन पर बात किए। इसके बाद सुषमा पति से फोन पर बात करने लगी। इस बीच पति-पत्नी में किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हो गया। इसके बाद सुषमा ने साड़ी को रोशनदान में बांध कर कमरे में फंदे पर लटक गई। कमरे में उसके दोनों बच्चें भी थी। बच्चों के मुताबिक सुषमा ने पहले अपने पुत्र यश से पैरों के नीचे से स्टूल हटाने को कहा तो उसने नहीं हटाया। इसके बाद उसने अपनी पुत्री यशी से कहा तो उसने स्टूल हटा दिया। इससे गला कसने से सुषमा की मौत हो गई। बेचारी मासूम यशी को क्या पता की स्टूल हटने के बाद वह अपनी मां को खो देगी। इसके बाद बच्चे रोते हुए शोर मचाने लगा। बच्चों ने अपने नाना और मौसी को फोन किया। सूचना पर कटरा कोतवाल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय और सीओ सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंच कर बच्चों से बात कर घटना की जानकारी ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed