फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman found tied with a rope by the roadside; petrol had been poured over her body.

Mirzapur News: सड़क किनारे रस्सी से बंधी महिला मिली, शरीर पर छिड़का गया था पेट्रोल

Thu, 07 May 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman found tied with a rope by the roadside; petrol had been poured over her body.
राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में बुधवार सुबह का मामला, महिला एक सप्ताह से से थी लापता
विज्ञापन

भावां। राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में बुधवार भोर चार बजे सड़क किनारे पटरी पर चुनार थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव निवासी सरिता सिंह (40) रस्सी से बंधी हालत में मिली। मुंह पर दुपट्टा बांधा हुआ था। शरीर पर पेट्रोल छिड़का गया था।
सरिता एक हफ्ते से लापता थी। चुनार के बगही निवासी उसकी मां निर्मला देवी ने अदलहाट थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार भोर में चार बजे ग्रामीणों ने सरिता को बंधे हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और सीसीटीवी आदि की जांच करने पर मामले में विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन

चुनार के दीक्षितपुर सुभाष सिंह ने बताया कि पत्नी सरिता सिंह 30 अप्रैल को तीन बजे निकली थी। शाम को पांच बजे तक फोन पर बात हुई। कुछ देर बाद रात के आठ बजे से फोन बंद आने लगा। वहीं सरिता सिंह ने बताया कि वह लखनऊ जाने के लिए 30 अप्रैल को ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय स्टेशन गई थी। वहां देर होने पर ट्रेन नहीं पकड़ी। घर लौटने के लिए स्टेशन के बाहर आई और तभी अज्ञात युवक से बातचीत हुई। उसने अदलहाट तक लिफ्ट देने की बात कही। तो वह उसकी कार में बैठ गई। रास्ते में एक जगह पानी पी। सरिता ने बताया कि उसके बाद का उसे नहीं याद नहीं है। बुधवार की सुबह खुद को रस्सी में बंधा पाया। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामला चुनार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अदलहाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच टीम सर्विलांस से जांच कर रही थी। बुधवार को सरिता सिंह को थाना राजगढ़ क्षेत्र से बरामद किया गया है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। बयान व सर्विलांस के साक्ष्यों में कई बिंदुओं पर विरोधाभास है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
राजकुमार मीणा, एएसपी, ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed