फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies by hanging herself in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फंदे से लटककर महिला की मौत

Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Woman dies by hanging herself in suspicious circumstances
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोल्हण गांव में बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्ध हालात में फंदे से लटककर महिला की मौत हो गई। जानकारी होने पर जब मायके वाले पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मायके वालों की तहरीर पर जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सियाराम ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री 25 वर्षीय सुमन देवी का विवाह देहात कोतवाली क्षेत्र के कोल्हण निवासी दीपू विश्वकर्मा से किया था। दीपू विश्वकर्मा बढ़ई है। बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर सुमन देवी की मौत हो गई। ससुराल वालों को कहना है कि सुमन ने फंदे पर लटककर कर उसने जान दी है। मृतका के पिता सियाराम ने बताया कि मरने से एक घंटे पहले उसकी पुत्री ने अपनी मां कमलावती से फोन कर बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी पिटाई करते हैं। इसके बाद किसी और से सूचना मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। उसके ससुराल गए तो देखा उसका शव जमीन पर लिटाया गया था। ससुराल वाले फंदे पर लटककर जान देने की बात कह रहे थे। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या किया है। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed