{"_id":"5efcc9a20a5f31166b650351","slug":"woman-dies-by-drowning-in-a-brick-kiln-pit-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबकर महिला की मौत, पति के साथ मछली बेचकर घर जाते समय हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबकर महिला की मौत, पति के साथ मछली बेचकर घर जाते समय हुआ हादसा
Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
drowning
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट शिवशंकरी धाम के पास बुधवार की देर शाम ईंट-भट्ठे के गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूबकर महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेखा देवी (40) पत्नी सोमारू निवासिनी बघेडी थाना अदलहाट अपने पति के साथ परसोधा बाजार में मछली बेचने आई थी।
विज्ञापन
मछली बेचकर वह शिवशंकरी धाम से होते हुए घर वापस जा रही थी कि रास्ते में अचानक उसका पैर फिसल गया और पास ही स्थित एक ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में चली गई। गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। जिसमें डूबकर उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन