फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after falling into well, accused of murder

Mirzapur News: कुएं में गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 06 Jun 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling into well, accused of murder
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपति गांव में रविवार को देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज व अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के छाहो मझिगवां गांव निवासी सुद्धन ने छह वर्ष पहले अपनी पुत्री चांदनी (24) की शादी विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपति गांव निवासी मुख्तार के साथ की थी। दोनों से कोई संतान है। रविवार को देर शाम चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हो गई। उसे बाहर निकाल कर लोग अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।उधर, सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। पिता सुद्धन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पुत्री ने तीन दिन पहले किसी और के मोबाइल से फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसे मारा-पीटा है। उसे यहां से ले जाइए। रविवार की रात मोहल्ले के लोगों ने फोन कर बताया कि ससुराल वालों ने मारकर कुएं में फेंक दिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि शादी के बाद बच्चे न होने पर ससुराल वाले ताना दे रहे थे। विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूद कर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed