फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman commits suicide by jumping into Ganga from Dacca bridge

दक्का पुल से गंगा में कूदी महिला ने दी जान

Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping into Ganga from Dacca bridge
चुनार। थाना क्षेत्र के पक्का पुल से सोमवार की सुबह एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। देर शाम को शव बरामद किया गया। महिला के ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे थे, तो मायके वालों ने प्रताड़ना से आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

मछुआरों के बताने के मुताबिक सोमवार की सुबह महिला ने गंगा में छलांग लगाने से पहले पुल पर ही अपना चप्पल उतार दिया था। लोगों की सूचना पर कुछ लोग पहुंचे। चप्पल देख कृयात क्षेत्र के पाहो गांव निवासी राहुल शर्मा ने अपनी पत्नी शभ्या के होने की आशंका जताई। बताया कि वह भी लाल साड़ी पहनी हुई थी। सुबह से ही घर से लापता है। पत्नी के लापता होने की सूचना पति ने मायके वालों को भी दे दी थी। पुलिस गोताखोरो की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। देर शाम को उसका शव बरामद किया गया। जिसके बाद महिला की शिनाख्त शभ्या शर्मा के रूप में हुई। पति राहुल शर्मा ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी से परेशान रहती थी। इस कारण आत्महत्या कर ली। वहीं, शभ्या के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed