फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Will try to make the city grand: Shyam Sundar

नगर को भव्य बनाने का करेंगे प्रयास : श्याम सुंदर

Sun, 28 May 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Will try to make the city grand: Shyam Sundar
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व 38 वार्डाें के सभासदों ने शनिवार को आयोजित समारोह शपथ ग्रहण किया। कचहरी रोड स्थित नगर पालिका के सिटी क्लब परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार पूरे उत्साह से विकास कार्य करेगी। मतदाताओं के प्रति आभार जताने के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की जनता ने 2014 के बाद और 2014 के पहले के भारत का अंतर स्पष्ट रूप से महसूस किया होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने जगह-जगह हुए बम विस्फोटों पर हमेशा यही कहा कि अगली बार ऐसा होगा तो जवाब दिया जाएगा, लेकिन वह जवाब कभी नहीं दिया गया। सेना के जवानों के सिर काट लिए जाते थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के आरोपियों को घर में घुसकर मारने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कि आज योगी आदित्यनाथ के नाम से गुंडे थर-थर कांपते हैं। उन्होंने कि ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्य करेगी। इस सरकार में सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश एक ट्रिलियन की अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैंं।
उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ काॅरिडोर व विंध्य काॅरिडोर के साथ ही मथुरा में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका महाशक्ति है और इंग्लैंड का सूरज कभी नहीं डूबता था, लेकिन कोविड में सभी ने घुटने टेक दिया। देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड में सभी को सहारा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताया और धन्यवाद दिया।
नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि नगर को भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि नगर तब खुशहाल होता है जब नागरिक खुशहाल हों। नागरिकों की खुशहाली के लिए काम किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत जो भी सड़कें खोदी गई हैं, वे ठीक कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि घंटाघर को संग्रहालय बनाया जाएगा। उसके लिए आपत्ति मांगी जा चुकी है। इसके साथ ही उसकी क्षतिग्रस्त घड़ी को भी ठीक कराया जाएगा। वहां डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना होगी। टाइम जोन बनेगा। साथ ही उनका प्रयास होगा कि यह नगर पर्यटन और व्यवसाय का हब बने। उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योग की स्थापना का प्रयास किया जाएगा। ओझला पुल के दोनों तरफ पार्क बनवाकर बीच में नौकाविहार की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। टूर पैकेज की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नगर की बेहतरी के लिए लोगों से सुझाव भी मांगा।कार्यक्रम का आरंभ स्वस्ति वाचन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि व अन्य ने भारत माता व मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पूर्व विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, पद्म विभूषण पं. छन्नूू महाराज, ब्रह्माकुमारी बिंदू बहन, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल आदि मौजूद रहे।

संचालन आशुकांत चुनाहे व दिनेश तिवारी ने किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के संत, अन्नपूर्णा मंदिर के संत, डाॅ. योगानंद गिरी व अन्य लोग भी मौजूद रहे। अंत में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने अध्यक्ष व सभी सभासदों का सम्मान व स्वागत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed