फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wild animal attacked and hunted cattle

जंगली जानवर ने हमला कर मवेशियों को बनाया शिकार

Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked and hunted cattle
जिगना। बघेड़ा कला और बिहसड़ा कला गांव में मंगलवार की रात जंगली जानवरों ने मवेशियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो बछिया की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जानवर जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की मानें तो पांच की संख्या में तेंदुओं ने हमला किया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 12 बजे बघेड़ा कला गांव निवासी राम सागर तिवारी और हृदयनारायण तिवारी के यहां जंगली जानवर आए। घर के बाहर बंधी बछिया को अपना शिकार बनाया। इसके बाद बिहसड़ा कला गांव निवासी संकठा प्रसाद यादव के घर गए और उनकी बछिया पर हमला किया। बछिया की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। लोगों ने शोर मचाया कर जंगली जानवरों को कर्णावती नदी की ओर खदेड़ा। जंगली जानवरों के हमले में दो बछिया की मौत हो गई और एक घायल हो गई। जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना की सूचना पर वन दरोगा विन्यवेंद्र कुमार यादव ने जानवर के पद चिह्न को देखकर बताया कि हड़हा जानवर था। जानवर को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed