फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife dies, husband injured in truck collision

ट्रक के टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 01 Nov 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wife dies, husband injured in truck collision
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नरायनपुर गंगानहर के पास सोमवार को दोपहर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक पति घायल हो गए। पत्नी की गोद में बैठा छह माह का बच्चा बाल-बाल बच गया। चालक घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंगीताली गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा (35) अपनी पत्नी कल्पना विश्वकर्मा (30) व छह माह के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल अदलहाट थाने के घरवासपुर जा रहे थे। संतोष के ससुर की तबीयत खराब थी। सभी लोग उनको देखने जा रहे थे। रास्ते में नरायनपुर के गंगानहर के पास सड़क पर गड्ढा बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार कल्पना की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष घायल हो गए। हादसे में कल्पना की गोद में बैठा छह माह का बालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्पना के पति मजदूर हैं। उनसे तीन बच्चे हैं। कल्पना की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed