{"_id":"5f8c877b6b1ca7498f3f26aa","slug":"wife-attacked-with-a-knife-and-hanged-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मिर्जापुर में पत्नी पर चाकू से हमला कर फंदे पर लटककर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मिर्जापुर में पत्नी पर चाकू से हमला कर फंदे पर लटककर दी जान
Sun, 18 Oct 2020 11:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव मे रविवार की सुबह आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गले में चाकू से हमला करने के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। गंभीर रूप से घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी 58 वर्षीय छोटू बियार का पत्नी मुन्नी देवी (54) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी के गर्दन व आसपास चाकू से चार बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी मदद की गुहार लगाते हुए बाहर भागी और लगभग सौ मीटर दूर जाकर काली मंदिर के सामने बेहोश हो गई।
विज्ञापन
पति को लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद उसने कच्चे मकान का दरवाजा भीतर से बंद कर लकड़ी के धरन में नायलान की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। इधर लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज पहुंचे। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी।