{"_id":"57accb7a4f1c1b7102ee54a9","slug":"when-the-probe-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप की हो सीबीआई जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मां- बेटी के सम्मान के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि बीते दिनों बुलंदशहर में गैंगरेप की घटना प्रदेश में जंगलराज की याद दिलाता है। इस पूरे घटना की सीबीआई जांच हो।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार घटनाओं के प्रति सजगता बरतने की बजाए राजनीतिक साजिश बताते हुए आरोप प्रत्यारोप कर सवालों से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखकर आंकड़ों में रोकने के लिए पुलिस अनगिनत अपराधों को दर्ज ही नहीं करती है। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद उत्पीड़न और दुराचार के लगभग 15 सौ मामलों को पुलिस ने दर्ज किया। संतोष गोयल ने कहा कि अपराधी, अराजक और दरिंदगी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की जाए।
दिनेश तिवारी ने कहा कि घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पर रात्रि में पेट्रोलिंग की जाए। लाल बहादुर सरोज, रमाशंकर सिंह पटेल, बृजभूषण सिंह ने प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
विष्णु सोनकर ने कहा कि प्रशासन में नेताओं के हस्तक्षेप से राज्य सरकार पुरी तरह से पंगु हो गई है। इस दौरान रमेश दूबे, आशुकांत चुनाहे, रत्नाकर मिश्रा, अर्जुन सोनकर, श्याम सुंदर केशरी, सुरेंद्र कोल, मनोज दूबे, प्रकाश दूबे, कौशल श्रीवास्तव, पवन यादव, गंगा सागर दूबे, मोहित मिश्रा, विद्याधर तिवारी आदि शामिल रहे।