फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the gate is not right, how will the passengers come, expressed resentment

जब गेट ही ठीक नहीं तो यात्री कैसे आएंगे, जतायी नाराजगी

Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
When the gate is not right, how will the passengers come, expressed resentment
जाह्नवी होटल के मेन गेट के फर्श का निरीक्षण कर भड़की आयुक्त प्रीती शुक्ला। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग के होटल जान्हवी होटल के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल का मुख्य द्वार की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जतायी। कहा कि जब गेट ही ठीक नहीं तो यात्री कैसे आएंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मरम्मत के बाद भी दीवार में सीलन देख परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस के प्रति नाराजगी जताई और इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्य गेट से होटल गेट तक इंटरलाकिंग का कार्य तीन दिन में कराया जाय। आयुक्त ने होटल के प्रत्येक कमरों को देखा। उन्होंने कक्षों और शौचालय को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। कहा कि पर्यटकों के लिये होटल में प्रत्येक सुविधायें उपलब्ध रहें। उन्होंने मीटिंग हाल व किचेन को भी देखा। हाल की खिडकियों के शीशा टूटे होने पर उसे लगवाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त नवनीत कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
13 मार्च प्रभावी रहेगी निषेधाज्ञा
मिर्जापुर। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने विभिन्न संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन, गुरु गोविंद सिंह जयंती, गणतंत्र दिवस, मौनी अमावस्या, कंतित शरीफ उर्स, महाशिवरात्रि, मो. हजरत अली के जन्मदिन एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विभिन्न परीक्षाओं को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश 14 जनवरी से लेकर 13 मार्च तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed