फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the boy did not give 20 thousand rupees, she refused to marry him.

Mirzapur News: लड़के ने 20 हजार नहीं दिया तो शादी से कर दी इन्कार

Fri, 13 Feb 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
When the boy did not give 20 thousand rupees, she refused to marry him.
क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी से पहले ही होने वाले पति से 20 हजार रुपये मांगी। रुपये न देने पर दोनों में अनबन हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी से इन्कार कर दिया। परिजनों ने दोनों को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। आपस में लेन-देन कर दोनों पक्ष ने थाने में मामले को सुलझा लिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कुछ महीने पहले क्षेत्र के ही दूसरे गांव में तय हुई थी। 4 फरवरी को दोनों पक्षों ने रिंग सेरेमनी व तिलक धूमधाम से किया था। 12 मार्च को शादी थी। दोनों पक्ष के लोग शादी के कार्ड बांट रहे थे। शादी की तारीख तय होने के बाद से युवती व युवक फोन पर एक दूसरे से बातचीत भी करते थे। इसी दौरान युवती ने अपने होने वाले पति से 20 हजार रुपये की मांग की। लड़के ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों में अनबन हो गई। दोनों पक्ष के लोग थाने पर पैसे का लेन देन कर सुलह कर लिया है। स्टांप पर लिखा पढ़ी भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed