फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When Pandey stopped him from giving darshan through the exit gate, he ran and beat the inspector.

Mirzapur News: निकास द्वार से दर्शन कराने से रोका तो पंडे ने दरोगा की दौड़ाकर पीटा

Sun, 06 Apr 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
When Pandey stopped him from giving darshan through the exit gate, he ran and beat the inspector.
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में शुक्रवार को दर्शन कराने को लेकर पंडा और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। आरोप है कि निकास द्वार से यजमानों को दर्शन कराने से रोकने पर पंडा ने दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। दरोगा ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर पंडे पर दौड़ाकर मारने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आरोपी पंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर पर नवरात्र मेले के दौरान पुलिसकर्मियों और पंडाें के बीच हर साल विवाद होता है। शुक्रवार को राजगढ़ थाने के उप निरीक्षक रामाश्रय राम की ड्यूटी मां विंध्यवासिनी मंदिर के निकास द्वार गेट नंबर दो पर लगी है। उप निरीक्षक रामाश्रय राम ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे पंडा नमन मिश्रा गेट नंबर दो से 20 लोगों को लेकर जबरदस्ती दर्शन कराने जाने लगे। पुलिसकर्मियाें के साथ उनको रोकने का प्रयास किया गया तो वह मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि नमन मुझे दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगे और घटना का वीडियो बनाने लगे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। दरोगा ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में एसपी सिटी और एडीएम को दिया। इसके बाद थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंडा नमन मिश्रा के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर पंडा नमन मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed