फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat field fire due to short circuit, 18 bighas of crop ashes

शार्ट सर्किट से गेहूं खेत लगी आग, 18 बीघा फसल राख

Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wheat field fire due to short circuit, 18 bighas of crop ashes
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा, लूसा, करौदा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 200 बीघा की फसल राख हो गई। इसमें से 18 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। किसानों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बघौड़ा गांव में लगी आग फैलते हुए लूसा व करौंदा गांव तक पहुंच गई। आग लगने से किसानों गेहूं की खड़ी फसल व भूसा जलता चला गया। रविवार को लगभग 2 बजे शॉर्ट सर्किट होने से बघौड़ा गांव में फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी के साथ फैलती चली गई। करौंदा, लूसा व इमलिया गांव तक पहुंच गई। जिससे रमाशंकर सिंह की 9 बीघा, सिंचाई के लिए खेत में फैलाई गई 300 फीट पाइप जल गई। वहीं, खलिहान में थ्रेशरिंग कराने के लिए रखा गया माला सिंह का 2 बीघा, श्याम सिंह का 2 बीघा, मन्नू का 4 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लूसा गांव निवासी माया सिंह का 50 बीघा का भूसा जल गया। इसके अलावा दो दर्जन किसानों का सैकड़ों क्विंटल भूसा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed