फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Went to jail five times for blowing freedom

आजादी काबिगुल फूंकने पर पांच बार गए थे जेल

Sun, 31 Jan 2021 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Went to jail five times for blowing freedom
मिर्जापुर। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम गुप्त के चित्र का अनावरण आईजी पीयूष श्रीवास्तव व नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उनके उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि सीताराम गुप्त आजादी की लड़ाई में पांच बार जेल गए। स्वतंत्रता आंदोलन का जिले में हवा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान पहली बार भारत माता के अमर सपूतों के स्थापित शहीद उद्यान में आने का अवसर मिला। यह स्थान नहीं तीर्थ स्थल है, जहां से शांति के साथ देश के लिए कुछ करने की ऊर्जा मिलती है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि देश और समाज की सेवा करने का मौका बड़े ही भाग्य से मिलता है। उन्होंने अपने नगर की गरिमा को बढ़ाने के लिए जनता का सहयोग मांगा। शहीद उद्यान बोर्ड ट्रस्ट के अध्यक्ष सीपी गुप्ता ने अमर शहीदों को नमन करने के साथ ही स्मारक में सहयोग करने वालों का आभार जताया। कार्यक्रम के संयोजक अमर सेनानी सीताराम गुप्त के कनिष्ठ पुत्र डॉ. चंद्रकेतु ने अपने पिता को नमन किया। इस मौके पर बिनानी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, कमलाकांत अग्रवाल, मीनू मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर किया गया। सोनभद्र की कवियित्री रचना तिवारी ने शहीदों को नमन करते हुए गीतों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवलाल अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed