फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   welcome of jagriti yatra

जागृति यात्रा का हुआ भ्ाव्य स्वागत

Sat, 17 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
welcome of jagriti yatra
नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में पहुंची जागृति यात्रा का स्वागत किया गया।
श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें शताब्दी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री तख्त हरमिंदर साहिब पटना से तीन माह पूर्व निकली जागृति यात्रा का आगमन नगर में सांयकाल हुआ। जागृति यात्रा का नगर के जौनपुर तिराहा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात् जागृति यात्रा शास्त्री सेतु, जंगीरोड, पथरहिया से फ्लाई ओवर होेते हुए रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा पहुंची, जहां जागृति यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। 
विज्ञापन


नगर के शास्त्री सेतु से खालसा वीर दल के महेंद्र सिंह विज व हीरा सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग आगे-आगे चल रहे थे। जागृति यात्रा के नगर में पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत करते हुए पुष्पाें की वर्षा की जा रही थी। यात्रा में बाबा दीप सिंह जी के हस्तलिखित स्वरूप श्री गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन करके संगत धन्य हो गई। रास्ते में संगत वाह-वाह गोविंद सिंह आपे गुरु चेला..शबद गायन कर रहे थे। यात्रा के साथ तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह एवं यात्रा का संचालन कर रहे उ.प्र. सिख समाज के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत गुरमिंदर सिंह सरना ने किया।
विज्ञापन


जागृति यात्रा के गुरुद्वारा पहुंचने पर सुरजीत सिंह मोंगा, जसवीर सिंह मोंगा, अमरीक सिंह, करमजीत सिंह सरना व अवनीत सिंह ने संगताें के साथ फूलाें की वर्षा कर स्वागत किया। पटना साहिब से निकला जागृति यात्रा के साथ चल रहे चरनजीत सिंह ने बताया कि यह यात्रा 16 राज्यों से होती आ रही है। तत्पश्चात् यात्रा के साथ चल रहे ज्ञानी, जत्थेदार, पंजप्यारे सहित 110 लोगों के जत्थे को नगर के रतनगंज स्थित गुुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे में कीर्तन व अटूट लंगर का दौर चलता रहा। अरदास के बाद आए संगताें को गुरु मर्यादानुसार सरोपा भेंट किया गया। इस दौरान राज सिंह मल्होत्रा, महेंद्र सिंह, हीरा सिंह, सतनाम सिंह, हरबंश लाल, राजकुमार सिंह, दलजीत चंडोक, हरदयाल सिंह नामधारी, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह, मनी चड्ढा,करनप्रीत सिंह, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं पटना साहिब से निकली जागृति यात्रा का नगर के जंगीरोड पर सिख समाज के लोगाें द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालाें में प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह सरना, महेंद्र सिंह चंडोक आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed