फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weaver injured in collision with DCM dies

Mirzapur News: डीसीएम की टक्कर से घायल बुनकर की मौत

Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Weaver injured in collision with DCM dies
कछवां। थाना क्षेत्र के कटका-बाबू सराय के पास मंगलवार को देर शाम डीसीएम के टक्कर से साइकिल सवार कालीन बुनकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने पर रास्ते में बुनकर की मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के कटका गांव निवासी मन्नालाल (57) कालीन बुनाई का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वे साइकिल से बाबू सराय सब्जी लेने निकले थे। रास्ते में कटका-बाबू सराय के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इस हादसे में साइकिल सवार मन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने घायल को वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही भाई झन्नालाल व अन्य परिजन भी पहुंच गए। वाराणसी अस्पताल में हालत गंभीर होने पर वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे, इस बीच रास्ते में रात करीब एक बजे मन्नालाल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि हादसे में मन्नालाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed