फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weather takes a turn: mercury drops by two degrees; humidity rises due to sunshine.

Mirzapur News: मौसम ने बदला मिजाज, दो डिग्री गिरा पारा, धूप से बढ़ी उमस

Sun, 13 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn: mercury drops by two degrees; humidity rises due to sunshine.
दोपहर तेज धूप निकलने पर स्टेशन रोड पर सड़क के किनारे छांव में बैठे पशु।- संवाद।
मिर्जापुर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार रात कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह धूप खिलने के बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम साफ होने से गणेश महोत्सव और हरितालिका तीज की खरीदारी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल बालियां निकलने की अवस्था में पहुंच रही है। इस समय फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगले एक-दो सप्ताह बारिश हो जाए तो धान की फसल को काफी राहत मिल सकती है। ग्रामीण मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed