फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   We all belong to one caste and are children of Mother India: Anandi Ben Patel

हम सब एक जाति के और भारत माता की संतान : आनंदी बेन पटेल

Fri, 20 Dec 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
We all belong to one caste and are children of Mother India: Anandi Ben Patel
अहरौरा। हमारी जो धरोहर और विरासत है उसे हमारे बच्चों को बताना होगा। उनको इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। जब तक हम इसको देखेंगे नहीं, तब तक हम भारत को पहचान नहीं पाएंगे। हम आज जातियों में बांट दिए गए हैं, इसको छोड़िए। हमारी सिर्फ एक ही जाति है और वो है भारत माता की संतान। इसके अलावा हम कुछ भी नहीं हैं। यह कहना है प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का।
विज्ञापन

वे बृहस्पतिवार को जंगल महाल बरही के पोखरहवा पहाड़ की तलहटी में ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि जिस धरती पर हमने जन्म लिया, जिससे हमने पानी पिया, जिसने हमें पेड़ पौधों से शुद्ध हवा दी और जीवित रखा है, इन सब चीजों से हम पले बढ़े हैं, इस धरती मां को हम कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जितना हो सके भारत को पहचानो और देश की सेवा करो, यही हमारी विरासत है। उन्होंने कहा कि हमे जातियों में बांटने को किसी ने नहीं कहा। विकसित भारत बनाना ही हमारा सपना है। इसका आधार युवाओं के कंधों पर है। युवाओं ने काम किया तो 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनकर ही रहेगा, यहीं हमारा संकल्प है। कोई अनपढ़ नहीं रहना चाहिए। घर-घर शुद्ध पीने का पानी मिलना चाहिए। इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। योजनाओं में अन्नदाता किसानों का हित ही विकसित भारत है। शुद्ध हवा को बिगाड़ने का किसी को अधिकार नहीं है। इसके बावजूद प्रदूषण हो रहा है। हमें नदियों का पानी दूषित करने का अधिकार नहीं है, फिर भी करते हैं। राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed