फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wave of devotion at the Guru's feet; preparations underway in Sakteshgarh to welcome 1.2 million devotees.

Mirzapur News: गुरु चरणों में उमड़ेगी आस्था, सक्तेशगढ़ में 12 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wave of devotion at the Guru's feet; preparations underway in Sakteshgarh to welcome 1.2 million devotees.
परमहंस आश्रम गुरु पू​र्णिमा तैयारी में जुटे लोग।-सोशल मीडिया। - फोटो : Archive
परमहंस आश्रम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर आश्रम प्रशासन, संतों और सेवकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं के पहुंचने का अनुमान है। आश्रम के संतों के अनुसार श्रद्धालु सद्गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन, आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और प्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आश्रम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। व्यवस्था संभालने के लिए करीब एक हजार से 1,500 स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी स्वयंसेवकों के लिए आश्रम द्वारा जारी परिचय-पत्र धारण करना अनिवार्य होगा। आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब दो हजार बांस-बल्लियों के सहारे विशेष प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, पार्किंग, मार्गदर्शन केंद्र और भीड़ प्रबंधन के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रात्रि में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम के आसपास के पहाड़ी और वन क्षेत्रों में भी अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। आश्रम प्रशासन के अनुसार आयोजन से एक-दो दिन पहले ही श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं का आगमन शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed