{"_id":"641b5559373edb6887002fe7","slug":"water-is-essential-for-people-life-and-livelihood-mirzapur-news-c-20-1-116272-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जन, जीवन और जीविका के लिए जल अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जन, जीवन और जीविका के लिए जल अनिवार्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन बुधवार को जल प्रबंधन व जल भंडारण पर चर्चा की गई। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि जन, जीवन और जीविका के लिए जल जरूरी है। इस समय मानवता के सामने जल संकट सबसे बड़ी समस्या है। टिकाऊ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति चुनौती बन चुकी है। वर्ष 2023 का मुख्य थीम ऑक्सेलेटरिंग चेंज यानी परिवर्तन में तेजी निर्धारित किया गया है। वनस्पति शास्त्री डाॅ. जेके प्रजापति ने कहा कि विश्व में जितना जल वर्षा से गिरता है, उसका 77 प्रतिशत समुद्र तथा मात्र 23 प्रतिशत ही भूमि पर गिरता है। भूमि पर गिरे जल का 99 प्रतिशत वर्षा और मात्र एक प्रतिशत हिमपात के रूप में आता है। वाष्प बनकर हवा में मिलने वाले जल का 83 प्रतिशत समुद्र तथा मात्र 17 प्रतिशत का अध्ययन हमारे लिये महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका संबंध पौधों से है, जो चींटी से लेकर हाथी तक का पेट भरते हैं। यही जल कृषि व मानवीय कार्यों तथा जल पारिस्थितिकी तंत्र आदि का आधार होता है।
विशेषज्ञ प्रोफेसर डाॅ. ए के मिश्र ने कहा कि वर्षा का जो जल भूमि में प्रवेश करता है, उसका छोटा भाग ही पौधों के लिए उपयोगी होता है। यह ज्ञात हुआ है कि भूमि में प्रवेश करने वाले वर्ष जल का 38 प्रतिशत ही पौधों को उपलब्ध हो पाता है। शेष जल्दी से नीचे जाकर पौधों की पहुंच से बाहर चला जाता है। कार्यशाला में 139 बाल वैज्ञानिकों ने भी ऑनलाइन सहभागिता की।