{"_id":"6a8602c9a07df98c370894ee","slug":"wanted-cattle-smuggler-arrested-in-bihar-encounter-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159593-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिहार में मवेशी बेचने का इनामी तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिहार में मवेशी बेचने का इनामी तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
लालगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए घायल पशु तस्कर गुरफान । स्रोत- पुलिस
लालगंज के नैड़ी-कठारी-गड़बड़ा धाम मार्ग पर हुई मुठभेड़, भदोही के गोपीगंज का रहनेवाला है गुफरान
फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज, मिर्जापुर। नैड़ी-कठारी-गड़बड़ा धाम मार्ग पर मंगलवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर गुफरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, 37,500 रुपये नकद और बाइक बरामद की गई। उसका साथी भागने में सफल रहा।
एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि गुफरान मूलत: गोपीगंज, भदोही का रहने वाला है। वर्तमान में रोहतास, बिहार में रहकर पशु तस्करी करता था। उसके खिलाफ लालगंज, जिगना और विंध्याचल थानों में कई प्राथमिकी दर्ज है।
लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात डेढ़ बजे लालगंज पुलिस टीम एनएच-135 पर गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर नैड़ी गांव के पास वाहनों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान बाइक से युवक रीवा जाता दिखा। नैड़ी-कठारी से गड़बड़ा धाम रोड की पुलिया के पास तस्कर को रोका गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा।
विज्ञापन
लालगंज पुलिस टीम ने जवाबी जवाबी फायरिंग की, जिसमें पशु तस्कर गुफरान के बाएं पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसका साथी भागने में सफल रहा। नौ जून को लालगंज पुलिस ने 28 निराश्रत पशु लदे ट्रक को पकड़ा था। आरोपियों ने बताया कि जब्त पशु गुफरान के हैं। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ लालगंज थाने में मुठभेड़ और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इनसेट
जब तस्कर और पासर पकड़े गए तो सरगना को बाहर आना पड़ा
लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि गुफरान तस्करी करने के लिए बाहर नहीं निकलता था। वह बिहार से बैठकर सिंडिकेट चलाता था। वह स्वयं तस्करी करने नहीं जाता था। इस कारण नहीं पकड़ा जा रहा था। तस्कर और पासर को मवेशियों को उठाने के लिए रीवा व प्रयागराज भेजता था। बिहार आने पर सप्लाई कराता था। अब पुलिस ने उसके तस्कर और पासर को पकड़ लिया तो उसे बाहर आना पड़ा। वह रीवा तस्करी का सौदा करने जा रहा था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।