फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Waiting for the merit list for admission in graduate classes

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए वरीयता सूची का इंतजार

Mon, 01 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the merit list for admission in graduate classes
महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई व सीआईसीएसई की 12वीं का परिणाम भी आ चुका है। इसलिए अब महाविद्यालय वरीयता सूची तैयार करने में जुटे हुए हैं। महाविद्यालयों में इस बार निर्धारित सीट से दोगुना से भी अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन राजकीय महाविद्यालयों के अलावा केबी कॉलेज, जीडी बिनानी व केएमपीजी समेत कुल 26 अनुदानित व स्ववित्तपोषित कॉलेज हैं। इन महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए महाविद्यालयों की तरफ से 30 जुलाई तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई थी। अब चूंकि सभी बोर्ड के रिजल्ट आ चुके हैं, इसलिए तिथि न बढ़ाकर अब वरीयता सूची के आधार पर लिस्ट निकालने की तैयारी की जा रही है। जिस प्रकार से आवेदन आ रहे हैं, उससे यह लग रहा है कि इस बार प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक-एक सीट के लिए संघर्ष करना होगा। कला वर्ग में विद्यार्थियों के काफी आवेदन आ रहे हैं। केबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में कला वर्ग में 840, विज्ञान वर्ग बीएससी की गणित व जीवविज्ञान में 150-150 सीटें निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से सीटों की संख्या घटाई व बढ़ाई भी जाती है। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बीते शनिवार को होने के कारण महाविद्यालय निर्धारित समय के बाद बंद हो गया। इससे आवेदन पत्रों की वास्तविक संख्या अभी नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जीडी बिनानी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीना देवी सिंह ने बताया कि कॉलेज में स्नातक कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास की पढ़ाई होती है। कला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा 660 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं, बीकॉम में 320 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है। नगर के भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार सेठी ने बताया कि बीए में 540, बीकॉम में 240 और बीएससी में जीव विज्ञान व गणित वर्ग में 120 सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। सभी महाविद्यालयों में सीटों की संख्या समय - समय पर घटती व बढ़ती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed