फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   VSA Red won the match thanks to Yash's century.

Mirzapur News: यश के शतक की बदौलत वीएसए रेड ने जीता मैच

Mon, 19 Oct 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
VSA Red won the match thanks to Yash's century.
10वीं बी डिवीजन क्रिकेट लीग में फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी की ओर से बालिंग रती स्मृति। स्रोत- क्रिक
10वीं बी डिवीजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ, पहले दिन खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

मिर्जापुर। 10वीं बी डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 का शुभारंभ रविवार को सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में हुआ। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक दुबे ने बताया कि पहला मैच वीएसए रेड और एमसीसी के बीच 15-15 ओवर का खेला गया। एमसीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएसए रेड ने 15 ओवर में 274 रन बनाए। यश ने 102 और रितुराज ने 76 रन बनाए। हर्षित, रंजीत और आदर्श ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 170 रन ही बना सकी। अंश ने 37, अयान ने 42, रंजीत ने 26 तथा तरुण और अली ने 10-10 रन बनाए। रितुराज ने तीन, आयुष ने दो, जबकि प्रमोद और हर्षित ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी और आरपी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। आरपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.4 ओवर में 62 रन बनाए और उसकी पूरी टीम आउट हो गई। सात्विक ने चार, स्मृति ने दो और अभय सिंह ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में फ्यूचर स्टार ने 6.4 ओवर में 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। विवान ने 17 और वशिष्ठ ने 22 रन बनाए। वरिष्ठ खिलाड़ी मंगल दास यादव ने फीता काटकर लीग का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। गोपालजी अग्रवाल ने फ्यूचर स्टार की ओर से खेल रहीं स्मृति को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।

मैच में बृजेश यादव और राज कुमार यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। अमर ज्योति विश्वकर्मा ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान मंगल नाथ यादव, विवेक दुबे, डॉ. अभय मौर्या, गोवर्धन यादव, प्रवीण कश्यप, विनोद, आलोक, शिव तिवारी, संदीप और देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed