फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voting today , arrived at the polling booths parties

मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Thu, 03 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 03 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Voting today , arrived at the polling booths parties
मिर्जापुर-सोनभद्र सीट के िलए एमएलसी चुनाव तीन मार्च को जिले के 26 केंद्रो पर होगा। एमएलसी चुनाव में 3193 मतदाता दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष और शंातिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी आईटीबीपी के जवानों को सौंपा गया है। तीन कंपनी आईटीबीपी के जवान बुधवार को विंध्याचल में पहुंच गए।
विज्ञापन


 जिले में 16 मतदान केंद्रों के लिए कड़ी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।  
मिर्जापुर-सोनभद्र के एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है।

मतदान सुबह आठ बजे से शुरु होकर सांय चार बजे तक होगा। एमएलसी चुनाव के लिए मिर्जापुर जिले में 983 पुरुष मतदाता और 789 महिला मतदाता सहित 1772 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोनभद्र जिले में 836 पुरुष मतदाता और 585 महिला मतदाताओं सहित 1421 मतदाता दस बूथों पर मतदान करेंगे।

इस प्रकार एमएलसी चुनाव में 1819 पुरुष और 1374 महिला सहित 3193 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एमएलसी चुनाव में 29 निरक्षरों को जिला प्रशासन द्वारा मतदान के लिए सहायक उपलब्ध कराए गए हैं।

एमएलसी चुनाव के लिए मिर्जापुर में 157 निरक्षर और 1615 साक्षर और सोनभद्र में 52 निरक्षर और 1369 साक्षर हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि जिले में 209 निरक्षरों में से मात्र 29 निरक्षरों को सहायक मिले हैं।

 जिले के सदर तहसील में 15, चुनार तहसील में दो, मड़िहान तहसील में एक और लालगंज तहसील में 11 निरक्षरों को सहायक दिए गए हैं।

 एमएलसी चुनाव को संपन्न कराने के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा में 12 ब्लाकों, नगर पालिका मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा और नगर पंचायत कछवां में बने बूथों पर पोलिंग पार्टियां देर शाम तक पहुंच गईं।


सीखड़। : विकास खंड में एमएलसी चुनाव के लिए 76 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियां पीठासीन अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल के नेतृत्व में मतदान केंद्र पर पहुंच गई।

 पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बीडीओ शिव नारायण सिंह ने मतदान की तैयारियों का निरीक्षण किया।

इसी प्रकार लालगंज और कछवां सहित सभी ब्लाकों और नगर पालिका तथा नगर पंचायत में पोलिंगा पार्टियां पहुंची।
उधर, चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सीसी कैमरा लगवाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने सभी मतदान केंद्रों पर सीसी कैमरा लगवाया है। सभी मतदान केेंद्र सीसी कैमरे की निगहबानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed