फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voters in making bestowed notice

वोटर बनाने में कोताही, नोटिस

Sun, 30 Oct 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 30 Oct 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
Voters in making bestowed notice
एचबीटीयू में वाेट देतीं छात्राएं
चुनार तहसील सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाए गए सुपरवाइजर और बूथ लेबल ऑफिसर की समीक्षा हुई। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कार्य में लापरवाही और अपने लक्ष्य तथा कार्य को पूरा न करने के अलावा मतदान बूथों से गायब रहने का दोषी पाया। जिस पर दो सुपरवाइजर सहित तीन बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए जिलाधिकारी को अपनी आख्या भेजी।
विज्ञापन


कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि आरोपी तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण नहीं देते तो उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम क 1950  के तहत थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी ने बताया कि चुनार विधान सभा के मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहायक अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रा के अलावा अनेक विभाग के लोग सुपरवाइजर और बीएलओ के रूप में मतदाता सूची में मतदान करने वालों के नाम बढ़ाने, विलोपित करने और संशोधन करने का कार्य कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को समीक्षा बैठक में सुपरवाइजर मनोज सिंह एवं अशोक कुमार सिंह का कार्य संतोषजनक नहीं रहा उनके द्वारा मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व विलोपित करने का कार्य बार-बार निर्देश देने के बाद भी नहीं किया गया था। जिसके लिए उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही बीएलओ निशा मिश्रा, प्ररेक अवधेश कुमार, बनारसी को कार्यों में लापरवाही, सर्वेक्षण कार्य में उदासीनता एवं मतदाता सूची में नाम बढ़ाने विलोपित करने का कार्य न किए जाने का दोषी पाए जाने पर उनको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। यदि वह तीन दिन में जायज स्पष्टीकरण नहीं दे सके तो उनके खिलाफ थाने में एफआईआर      दर्ज होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed