फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Visundarpur and Lachhapatti won the match

विसुंदरपुर और लच्छापट्टी ने जीता मैच

Sun, 31 Jan 2021 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Visundarpur and Lachhapatti won the match
मिर्जापुर। नगर के महुवरियां स्थित बीएलजे इंटर कालेज मैदान में एलजी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच विसुंदरपुर और टार्जन क्लब के बीच खेला गया। विसुंदरपुर की टीम ने मैच जीता। विसुंदरपुर की ओर से 36 रन बनाने वाले अंकित को मैन आफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच बीबीटी और कृष्णा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेला गया। कृष्णा स्पोर्टिंग क्लब ने सात विकेट से मैच जीता, 34 रन बनाने वाले दीपास सिंह को मैन आफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच लच्छापट्टी और पुराने बाड़ा के बीच खेला गया। लच्छापट्टी ने नौ विकेट खोकर 111 रन बनाए। लच्छापट्टी ने 49 रन से मैच जीता। मैन आफ द मैच वीरेंद्र कुमार रहे। मैच में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर पंकज यादव, महेश पहलवान, विजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, इमरान खान, दीपू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed