फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   VIP darshan will be banned in Maa Vindhyavasini temple till further orders

मां विंध्यवासिनी मंदिर में अगले आदेश तक वीआईपी दर्शन रहेगा प्रतिबंधित

Tue, 04 Jan 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
VIP darshan will be banned in Maa Vindhyavasini temple till further orders
सोमवार को शाम स्टेट बैंक के पास स्थित प्रशासनिक भवन में विंध्य पंडा समाज और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में कोविड-19, ओमिक्रॉन एवं मां वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की वजह से हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में विचार विमर्श किया गया। तय किया गया मां विंध्यवासिनी मंदिर में अगले आदेश तक वीआईपी दर्शन व चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को मॉस्क लगाना जरूरी होगा। किसी भी व्यक्ति को बिना मॉस्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। यदि कोई बिना मास्क के मिलता है तो तो तीन चरणों में दंड देने की प्रक्रिया लागू की जाएगी। पहली बार कोई बिना मॉस्क के पकड़ा गया तो पांच सौ रुपये जुर्माना, दूसरी बार एक हजार रुपये और तीसरी बार बिना मॉस्क के मिलने पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। मंदिर में भीड़ न हो, इसके लिए चरण स्पर्श सुबह पांच बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा। भीड़ बढ़ने पर मंदिर के नीचे ही दर्शनार्थियों को रोक दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को कोविड 19, ओमिक्रॉन से बचने के लिए अपील की कि सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मंदिर आने से बचें। भीड़ नियंत्रित करने के लिए मंदिर पर झांकी व गलियों में बैरिकेडिंग की जाएगी। वाहनों को उचित स्थानों पर ही रोकने के लिए प्रबंध किया जाएगा। यदि किसी का वाहन सड़क पर इधर- उधर खड़ा मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पंडा समाज निर्धारित ड्रेस कोड में ही मंदिर परिसर में रहेगा। बैठक में नगर क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, विंध्याचल थानाध्यक्ष नीरज पाठक, धाम चौकी प्रभारी आर एन शुक्ला तथा श्री विंध्य पंडा समाज से अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, प्रहलाद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed