{"_id":"8d803c0b71ebe84b06597096d752059d","slug":"vindhydham-fair-territory-divided-into-eight-zones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्यधाम मेला क्षेत्र आठ जोन में बंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यधाम मेला क्षेत्र आठ जोन में बंटा
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र को आठ जोन में बांट दिया है। मेला को नियंत्रित करने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी है।
साथ ही नवरात्र मेले में सप्तमी, अष्टमी और नवमी की रात्रि को तांत्रिक साधना और निशा पूजा के मद्देनजर अप्रिय घटना को रोकेने के लिए अलग से तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेला 13 अक्तूबर से आरंभ होकर 22 अक्तूबर तक चलेगा। नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ने मंदिर के मुख्य द्वार, निकास, बरामदा, थाना गली तिराहा, द्वितीय प्रवेश व निकास, पक्काघाट तथा जयपुरिया तिराहा की जिम्मेदारी एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा और एसडीएम लालगंज दिवाकर सिंह को सौंपा। पक्काघाट गली, जयपुरिया गली, चामुंडा देवी और पुरानी वीआईपी रोड की जिम्मेदारी एसडीएम मड़िहान गुलाबचंद्र राम और अधिशासी अभियंता चंद्रभान राम को दी है।
वहीं थाना गली, दीवानघाट गली, बच्चा पाठक की गली, फतेहपुरिया की गली से बावली तिराहा तथा जगदीश भवन गेस्ट हाउस तक की जिम्मेदारी एसडीएम सदर राजकुमार और अधिशासी अभियंता कृष्ण चंद्र तिवारी को, पक्काघाट से दीवानघाट, पक्काघाट से पश्चिम मलहियाघाट, बाबूघाट और गुदराघाट की जिम्मेदारी उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जैनेंद्र सिंह और एसपी श्रीवास्तव,
हनुमान तिराहासे रोडवेज, रेलवे स्टेशन, रेहड़ा बैरियर तक, अस्पताल, दूधनाथ से हनुमान तिराहा की जिम्मेदारी बंदोबस्त अधिकारी डा संजय राय और अधिशासी अभियंता उदयवीर को, दूधनाथ रेलवे क्रासिंग से अमरावती चौराहा, पटेगरा नाला रोड, मुख्य सड़क आदि की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता सुरेशचंद्रा और कमलेश कुमार को सौंपी गई है।
इसी तरह कालीखोह मंदिर और आसपास पहाड़ी के उपर का क्षेद्व, गेरुआ तालाब, मोतिया तालाब और अष्टभुजा सीढ़ी तक की जिम्मेेदारी रमांशकर द्विवेदी और कृष्ण कुमार को तथा दूधनाथ तिराहा, ओझलापुल, बसहीं तिराहा, जौनपुर तिराहा, सेफ्टन मिल, शास्त्रीपुल तक की जिम्मेदारी खान अधिकारी जेपी द्विवेदी को सौंपी गई है।