फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyavasini will seated on gold-studded lion installation will per rituals

UP: सुनहरे शेर पर विराजमान होंगी मां विंध्यवासिनी, विधिविधान से होगी स्थापना; आकर्षण का केंद्र बनेगा गर्भगृह

Wed, 19 Mar 2025 09:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 09:55 PM IST
सार

विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह में जल्द ही सुनहरा शेर विराजमान किया जाएगा। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद इस आयोजन को संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Vindhyavasini will seated on gold-studded lion installation will per rituals
अब इसी शेर पर सवार होंगी मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maa Vindhyavasini Dham: लाखों लोगों की श्रद्धा का केंद्र विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह में अब मां विंध्यवासिनी, सुनहरे शेर पर विराजमान स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगी। अभी तक गर्भगृह में चांदी का सिंह स्थापित है। उसकी जगह स्वर्ण रंग का शेर तैयार होकर विंध्याचल आ गया है। जिसे एक, दो दिन में विधि विधान पूर्वक पुराने की जगह स्थापित किया जाएगा।।

विज्ञापन




पिछले साल गर्भगृह में स्वर्ण पत्तर से निर्मित स्तंभ और मेहराब लगवाने वाले उद्यमी के माध्यम से यह सिंह लगवाया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी की सवारी शेर के निर्माण में छह किलो चांदी व उस पर सोने का पानी चढ़ने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पिछले साल गर्भगृह में मां की मूर्ति के चारों तरफ स्वर्ण जड़ित मेहराब और स्तंभ लगाने का काम कराया गया था। मुंबई के कारोबारी और भदोही निवासी संजय सिंह ने मंडप में लगभग 51 किलो चांदी और साढ़े 4 किलो सोना दान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लगाने के लिए गुजरात और मुंबई से कारीगरों को भी बुलाया गया था। मां विंध्यवासिनी के श्रृंगारिया पंडित रघुवर दयाल उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में जो शेर स्थापित है वह लगभग 5 किलो चांदी से बना हुआ है।

बोले अधिकारी
दान में मिले शेर को शृंगारिया की देखरेख में सौंप दिया जाएगा। वे परंपरागत तरीके से इसे लगाने का कार्य करेंगे। दान में मिला शेर चांदी निर्मित है। उस पर सोने का पानी चढ़ाया गया है। - प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी मिर्जापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed