फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal station wagon divided into two parts

विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दो भागों में बंटी मालगाड़ी

Wed, 16 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 Vindhyachal station wagon divided into two parts
विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी। - फोटो : mirzapur
मुुगलसराय से कोयला लोड कर दादरी जा रही मालगाड़ी मंगलवार की सुबह नौ बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने के कारण दो भागों में बंट गई। इससे करीब 45 मिनट तक अप लाइन पर परिचालन बाधित रहा। दो भागों मालगाड़ी बंटने की खबर लगते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी व आरपीएफ ने कर्मचारियाें को बुला कर मालगाड़ी के डिब्बों को जुड़वा कर नौ बजकर 45 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास से कोयला लोड कर एक मालगाड़ी दादरी जा रही थी। 54 वैगन वाली मालगाड़ी मंगलवार की सुबह करीब आठ बजकर 53 मिनट पर जैसे ही विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंची वैसे ही उसका कपलिंग टूट गया। इससे वह दो भागों में बंट गई। दो भागों में गाड़ी बंटते ही एक हिस्सा काफी आगे तक निकल गया। इसको देखते ही तत्काल स्टेशन मास्टर ने चालक व गार्ड को सूचना देकर गाड़ी रुकवाई ।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारियों और आरपीएफ  ने बोगियों को जुड़वा कर रवाना कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed