फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya corridor work should be completed before 14th

Mirzapur News: विंध्य कॉरिडोर का 14 से पहले पूरा करायें कार्य

Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vindhya corridor work should be completed before 14th
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को कालीखोह, अष्टभुजा एवं विंध्य कॉरिडोर के विंध्याचल मंदिर परिसर, पक्का घाट मार्ग, न्यू वीआईपी मार्ग व अन्य जगहों की निरीक्षण किया। इस दौरान कॉरिडोर में निर्माण कार्य में लगे विभागों के अधिकारियों को उन्होंने 14 अक्तूबर से पहले कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला 14-15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। उसके पहले कार्य पूरे करायें।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से जिलाधिकारी ने कहा कि विंध्याचल मंदिर से पक्का घाट जाने वाले मार्ग के फुटपाथ पर रखे मलबा को दो दिन के अन्दर हटवाकर सफाई कराना सुनिश्चित करें। पक्का घाट की सीढ़ियों के दोनों तरफ लगे कूड़े के ढेर की तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन हवन कुंड का भी निरीक्षण किया तथा मेला से पहले कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि नवरात्र मेला क्षेत्र में पेयजल, बिजली आदि की सुविधा के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि श्रद्धालुओं किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को गंदा करने वाले पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। कालीखोह मार्ग पर जन सुविधाएं एवं आध्यात्मिक गैलरी, डबल स्टोरी पार्किंग आदि के लिये जमीन का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग से शासकीय भूमि की पैमाइश कराकर अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने अष्टभुजा मार्ग पर नीचे की तरफ स्थित रोपवे के सामने की जमीन की भी पैमाइश कराकर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने तथा रोपवे के सामने के तालाब की सफाई व सुंदरीकरण कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधान व खंड विकास अधिकारी के माध्यम से छह अक्टूबर से ही कार्य प्रारंभ कराया जाना चाहिए। इसी प्रकार जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को उन्होंने निर्दशि दिया कि तालाब व रोपवे के सामने स्थित रैन बसेरा का रंगाई-पुताई कराकर यात्रियों के लिये तैयार करायें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed