फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Corridor will revolve around the path

विंध्य कारिडोर का परिक्रमा पथ हो जाएगा र्पू

Sat, 23 Jan 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vindhya Corridor will revolve around the path
मिर्जापुर। विंध्य कॅारिडोर के अंतर्गत मंदिर के चारों ओर बनने वाले 50 फीट चौड़े परिक्रमा पथ के लिए तोड़फोड़ व मलबा हटाने का काम हर हाल में 31 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मेंटनेंस और अन्य निर्माण कार्यों को भी गति प्रदान की जाएगी। यह बात मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को बातचीत के दौरान साझा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह महत्वाकांक्षी योजना है और प्रतिदिन इसकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है। कारिडोर में परिक्रमा पथ के साथ ही यात्री सुविधाओं का विस्तार व कई अन्य कार्य किए जाने हैं। उसकी तैयारियां भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मंडल के अंतर्गत आने वाले तीने जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 50 लाख तक या उससे ऊपर की योजनाओं से जुड़ी संपूर्ण जानकारी का बोर्ड कार्यस्थल पर लगवाएं। जिससे पारदर्शिता के साथ ही लोगों को योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी हो सके। कमिश्नर ने बताया कि फरवरी तक शिवपुर से शहर के अंदर आने वाली गड्ढायुक्त सड़क को भी दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं काली खोह की सड़क को भी बेहतर बनाने की योजना तैयार करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed