{"_id":"671fd4589a033819a60a3dc1","slug":"vindhya-corridor-bathed-in-light-the-decoration-of-the-fringes-increased-the-attraction-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: रौशनी में नहाया विंध्य काॅरीडोर, झालरों की सजावट ने बढ़ाया आकर्षण, भक्तों की निगाहें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: रौशनी में नहाया विंध्य काॅरीडोर, झालरों की सजावट ने बढ़ाया आकर्षण, भक्तों की निगाहें थमीं
Mon, 28 Oct 2024 11:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:43 PM IST
सार
दीपावली पर्व पर इस बार माता विंध्यवासिनी के दिव्य धाम में खास तौर पर साज सज्जा की गई है। हर ओर आकर्षण है और हर कोई इस ओर खींचा चला आ रहा है।
बताते चलें कि विंध्य कॉरीडोर के आकर्षण का साथ देने वाली ये दीवाली भी खास है लिहाजा खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर के परिक्रमा पथ के साथ मुख्य परिसर और शिखर की ओर भी लाइटिंग है।
विज्ञापन
रौशनी में नहाया विंध्य काॅरीडोर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिर्जापुर में इस बार मां विंध्यवासिनी के दिव्य धाम की भव्य सजावट की गई है। माता के दरबार की अद्भुत छटा हर किसी को अपनी ओर खींच रही है। माता का दरबार झालरों से जगमग है और हर किसी के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस बार की दीपावली पर पहला मौका है जब माता का दरबार सजा संवरा दिखाई दे रहा है। विंध्य धाम की छटा हर किसी की निगाहों में है लिहाजा हर कोई यहां की ओर खींचा चला जा रहा है।
विज्ञापन
बताते चलें कि इस बार विंध्य धाम की पहली दीपावली है। भक्त यहां देवी दर्शन के साथ आकर्षण का भी अनुभव कर रहे हैं। झालरों की रौशनी धाम को और भी सुसज्जित कर रही है। परिक्रमा पथ से लेकर मंदिर धाम में विशेष सजावट का काम किया गया है।
विज्ञापन
दीपावली पर ये आकर्षण इन दिनों सबकी आंखों में है।