फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers upset due to non-construction of Rupat at Subanghat

सुबांवघाट पर रपटा निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान

Wed, 02 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to non-construction of Rupat at Subanghat
हलिया: स्थानीय विकास खंड के सुबांवघाट स्थित अदवा नदी पर रपटे की मांग काफी वर्षों से की जा रही है। रपटा का निर्माण न होने से आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अदवा नदी को पार करने के लिए तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। रपटा निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की आस वर्तमान विधायक छानबे व सांसद अनुप्रिया पटेल से उम्मीदें बंधी हुईं थी। लेकिन मांग के बावजूद अब तक रपटा का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

रपटा निर्माण न होने से सुबावकला, सुबावखुर्द, टोकवा, नौगवां, बेदउर, मवई कला, मवई खुर्द, गढवा, सुइयाकला, सुइयाखुर्द, सोठियाकला, सोठियाखुर्द, बरडीहाकला, बरडीहाखुर्द, मझिगवा, ढेढी, कोटार , सरहरा, बटौवा, पथरहा, कोटा शिव प्रताप सिंह, सहजी, गलरा, गलरिया, खुटहा, बरबसाराजा, बारीपुर, नेवादा, बनवा, लायन, कोठी, महुअट आदि गांवों के ग्रामीणों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों में शिवबाबू सेठ, आत्माराम, उमेश त्रिपाठी आदि का कहना है कि वर्तमान समय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनीराम कोल स्थानीय हैं। जबकि चाहते तो लोक निर्माण मंत्री केशव मौर्य से मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। लेकिन ग्रामीणों की ऐसी समस्या की तरफ किसी का ध्यान नहीं। क्षेत्र के ही निवासी अरुण सिंह को राज्य सभा सदस्य बनाए जाने पर ग्रामीणों में रपटा निर्माण की उम्मीद बधी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed