फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers started the work of repairing the road by demonstrating

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शुरू किया मार्ग की मरम्मत का कार्य

Wed, 02 Nov 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers started the work of repairing the road by demonstrating
हसौली ग्राम पंचायत के मचखानी मौजा स्थित बियार बस्ती में लगा खड़ंजा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। साथ ही आपसी सहयोग से क्षतिग्रस्त खड़ंजा का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि करीब एक वर्ष से संपर्क मार्ग पर लगा खड़ंजा क्षतिग्रस्त है। उबड़-खाबड़ रास्ते से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन ग्रामीण गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त खड़ंजा के मरम्मत के लिए शिकायत भी की गई थी। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि मजबूरी में लोगों के सहयोग खड़ंजा उखाड़कर खुद मरम्मत कार्य शुरू करना पड़ा है। प्रदर्शन में कुंदन बियार, जितेंद्र बियार, सहादुर बियार, बृजेश बियार, रामबली बियार, रिंकू बियार, सूर्यभान बियार, पिंटू बियार, बंगा बियार, चंद्रबली बियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed