{"_id":"61fac7580bd05260352d55ce","slug":"village-s-electricity-supply-disrupted-due-to-peepal-branch-falling-mirzapur-news-vns6366505197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल की डाल गिरने से गांव की विद्युतापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल की डाल गिरने से गांव की विद्युतापूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना के धसड़ा राजा गांव में बुधवार को पीपल के पेड़ की टहनी टूटकर बिजली के पोल पर गिरी, इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित है। आपूर्ति ठप होने से पूरा गांव अंधेरे में है। इस दौरान संयोग ही था कि एक रिहायशी मकान टहनी से बाल बाल बचा।
लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा राजा गांव में मौजूद पीपल के पेड़ की मोटी टहनी बुधवार अचानक गिर गयी। संयोग रहा कि डाल बगल में मौजूद रिहायशी मकान पर नहीं गिरा। यदि डाल घर पर गिरता तो जान और माल दोनों को नुकसान पहुंचता। हादसे के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे लोगों के मवेशी बंधे हुए थे। लेकिन सभी बाल बाल बच गए। लेकिन डाल की जद में आने से बिजली का पोल और तार टूट गया। जिससे पूरे गांव में आपूर्ति ठप हो गई। डाल गिरने से ठप हुई आपूर्ति की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मी तार हटाने और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुट गए। लाइनमैन राजकुमार ने बताया कि नया बिजली पोल लगने तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। गांव के पूर्व प्रधान डा. दयाशंकर तिवारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर बात कर शीघ्र नये पोल को लगाने की मांग की।