फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Village heads gave 27.5 million in Chief Minister Relief Fund

ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए साढ़े 27 लाख

Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Village heads gave 27.5 million in Chief Minister Relief Fund
कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम को चेक देते सीडीओ ,डीपीआरो,प्रधानगण । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले के 809 ग्राम प्रधानों की ओर से अपना एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया। एकत्रित कुल 27 लाख 56 हजार 700 रुपये का चेक सीडीओ अविनाश सिंह, डीपीआरओ अरवदिं कुमार सिंह व अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ने गुुरुवार को संयुक्त रुप से डीएम को सौंपा। ग्राम प्रधानों को 3500 रुपये एक माह का मानदेय है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह के मार्ग दर्शन में डीपीआरओ अरविंद कुमार की पहल व ग्राम प्रधान संघ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के सहयोग से विकास खंडवार एडीओ पंचायत की ओर से उक्त धन एकत्रित किया गया। बताते चलें कि इस पुनीत कार्य में कई ग्राम प्रधानों की ओर से अपने मानदेय के अलावा अतिरिक्त धनराशि भी मदद के लिए दिया गया है। इस अवसर पर एडीएम वित्त राजस्व यूपी सिंह, जिला कंसलटेंट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विनोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed