फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Village Employment Servants protest for 11 months' pending honorarium

Mirzapur News: 11 महीने के बकाए मानदेय के लिए ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन

Sat, 18 Apr 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Village Employment Servants protest for 11 months' pending honorarium
ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम रोजगार सेवक।-सोशल मीडिया।
-बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर भुगतान दिलाए जाने की मांग की
विज्ञापन

हलिया। 11 महीने से बकाए मानदेय और ईपीएफ भुगतान नहीं होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यूपी सरकार को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर बकाए भुगतान दिलाए जाने की मांग करते हुए सांकेतिक हड़ताल की।

ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि 11 महीने का मानदेय और इपीएफ भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं होने से समस्त कर्मचारी 16 से 25 अप्रैल तक हड़ताल पर रहेंगे। रोजगार सेवकों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 26 अप्रैल के बाद हर ब्लॉक से मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र भेजा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनिल तिवारी, एपीओ ज्ञान सिंह, मुनेश कुमार पांडेय, पवन कुमार मिश्र, आदेश देव पांडेय, सुभाष, अनोज कुमारी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, मुद्रिका प्रसाद, राम भवन आदि ग्राम रोजगार सेवक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed